देश में कोरोनावायरस से मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुजरात के गोधरा में शुक्रवार तड़के 78 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा दिया। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद आठ हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दो दिन पहले इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले गुरुवार को वडोदरा में 52 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मिली थी। वह 19 मार्च को श्रीलंका से भारत लौटा था।
गुरुवार को देश में 10 मौतें हुईं
कोरोना संक्रमण से गुरुवार को देश में 10 मौतें हुई थीं। इनमें महाराष्ट्र में 4, मध्यप्रदेश में 2, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में एक-एक मौत शामिल हैं।